बालों के झड़ने को हल्के में ना लें, क्या आप भी Hair Fall से परेशान हैं? आइए जानते हैं क्या है मुख्य कारण बालों के झड़ने का।

1- बालों का झड़ना कोई नई बात नहीं है। यह आज कल बहुत ही आम समस्या बन गई है युवा पीढ़ी के लिए। बाल झड़ने का कारण कोई उम्र से संबंधित नहीं है। यह सबसे ज़्यादा आज कल लड़कों और लड़कियों को भी हो रही है। और वह इस समस्या से काफी परेशान हैं। यह समस्या सबसे ज़्यादा पुरुषों को होती है। बाल साइड से झड़ना शुरू होते हैं धीरे धीरे और देखते ही देखते वह उन्हें गंजेपन की ओर ले जाते हैं।

2- बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे मेडिकल ट्रीटमेंट , जेनेटिक , अनियमित खानपान, अत्यधिक तनाव , आदि। बालों को झड़ने से बचाने के लिए कई घरेलू नुस्खे भी आप अपना सकते हैं।

3- आइए जानते हैं कौनसी बीमारी से बाल झड़ते हैं।

बाल कई बीमारियों में झड़ते हैं जैसे – लाइकेन प्लेनस से जुड़ी बीमारियां जिसमें स्कैल्प पर दाग पड़ जाते हैं और स्कैल्प इन्फेक्शन भी एक मुख्य कारण है। कुछ लुपस डिजीज जिसमें आपको बालों को हमेशा के लिए खोना पड़ सकता है। इन सबके अलावा कई चिकित्सा स्तिथि भी होती हैं, जो पुरुष और महिलाओं के बाल झड़ने के कारण हो सकते हैं।

4- बालों को झड़ने से रोकने का घरेलू नुस्खा।

प्याज़ का रस प्याज़ का रस बालों के झड़ने को रोकने में काफी असरमंद होता है। यह आपके हेयर फॉल को काफी हद तक रोक देता है। प्याज़ के रस में सल्फर कंटेंट पाए जाते हैं जो आपके बालों के रोम में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाते हैं। प्याज़ के रस में जीवाणुरोधी गुड़ पाए जाते हैं, जो आपके स्कैल्प के उपचार में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें  नारियल के तेल से आप भी अपनी त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकते हैं बस यह उपाय अपनाये को इसमें और देखिए फायदा।

5- एलोवेरा – एलोवेरा भी बालों के झड़ने को रोकने में काफी असरदार होता है। एलोवेरा में एंजाइम्स होते है जो आपके बालों को स्वस्थ बनाते हैं। और इसमें एल्कलाइन गुड़ भी होते हैं जो आपके बालों के पीएच लेवल को भी बढ़ाते हैं।

6- मेथी – मेथी भी आपके बालों को स्वस्थ बनाती है। रात भर भीगी हुई मेथी को आपको पीस कर अपने सिर में अच्छी तरह से लगाना है और उसको सूखने तक के लिए अपने बालों में लगी रहने देना है। मेथी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बालों को बढ़ाने और रोम को पुनर्निर्माण करने में सहायता करती है।

7- तेल की मालिश करना – तेल की मालिश सबसे ज़्यादा आसान घरेलू नुस्खा है। यदि आप रोज़ाना तेल की मालिश करते हैं अपने सिर में तो आपको हेयर फॉल की समस्या ज़्यादा नहीं होगी। मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन सही से होता है जो आपकी रोम को स्वस्थ बनाता है और ऐसा करने से आपको हेयर फॉल की समस्या ज़्यादा नहीं होगी।

ल्

1 thought on “बालों के झड़ने को हल्के में ना लें, क्या आप भी Hair Fall से परेशान हैं? आइए जानते हैं क्या है मुख्य कारण बालों के झड़ने का।”

  1. Pingback: घुटने के दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खा, आइए जानते हैं क्या है वह जादुई नुस्खा - News 24x7 online

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top