Vitamin D की कमी से हो सकती हैं अपको इस तरह की बीमारियां। टेस्ट की ज़रूरत नहीं, मुंह में दिखाई देते हैं विटामिन डी की कमी के लक्षण।

तो दोस्तों, विटामिंस हमारी बॉडी के लिए एक बहुत ही ज़रूरी तत्व हैं और यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं। और हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक पोषक तत्व विटामिन डी भी है। विटामिन डी हमारे शरीर के सबसे अहम भाग यानि हड्डियों, दातों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। विटामिन डी वसा में घुलनशील पोषक तत्व है, जो सूरज की किरणों के कॉन्टैक्ट में आने पर शरीर द्वारा निर्मित होता है। विटामिन डी को पर्याप्त मात्रा में प्राप्त करने का प्राथमिक स्रोत सूरज के किरणें हैं। सूरज की किरणों से हमें ज़्यादा अच्छे से विटामिन डी प्राप्त होता है, जितना खाने से नहीं होता। आज कल के बदलते लाइफस्टाइल के कारण विटामिन डी की कमी हर इंसान में पाई जाती है। आइए आपको इसके लक्षण के बारे में पूरी जानकारी बताते हैं।

विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं, और इस ही वजह से ज़रा सी चोट लगने पर भी हड्डियों के टूटने के ज़्यादा चांसेज रहते हैं। विटामिन डी की कमी से कभी कभी शरीर में ऐंठन की समस्या भी होने लगती है। एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि, जिन लोगों की BMI 30 से ज़्यादा होती है या शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है तो उन्हें भी इसकी कमी का सामना करना पड़ सकता है। और यदि आप धूप नहीं ले पाते हैं या आपके पास धूप प्रॉपर नहीं पहुंचती है तो इस वजह से भी विटामिन डी की कमी हो जाती है। बढ़ती उम्र की वजह से भी विटामिन डी की कमी का सामना करना पड़ता है इंसान को, जिसकी वजह से उठने बैठने में समस्या होती है।

यह भी पढ़ें  WPL 2024: मैच के दौरान हाई सिक्योरिटी को तोड़ते हुए फील्ड में घुसा फैन। एलिसा हीली बनीं ‘बाहुबली’ ।

आंकड़ों की बात करें तो, देश में 70 से 90 प्रतिशत लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। अगर सारे विटामिंस की बात करें तो विटामिन डी उन सबसे काफी अलग होता है। विटामिन डी बॉडी में हार्मोन की तरह काम करता है। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विटामिन डी की कमी से शरीर के साथ मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। यदि आपको हर वक्त या कुछ ना कुछ दिन में बुखार, सर्दी ज़ुखाम की समस्या रहती है तो आपके शरीर को विटामिन डी की सख्त ज़रूरत होती है। क्योंकि विटामिन डी बॉडी के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और अगर हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी होगी तो हम वीकनेस भी होगी और तबियत ही आए दिन खराब रहेगी। आइए अब आपको बताते हैं कि विटामिन डी की कमी किन चीज़ों के सेवन से पूरी होती है।

मशरूम के बारे में तो आप सबने सुना ही है। तो हम आपको बता दें कि मशरूम कई विटामिंस का स्त्रोत है। और इसमें Vitamin C और विटामिन D सबसे ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है। मशरूम बाज़ार में आसानी से मिल जाता है और इसकी सब्ज़ी भी काफी स्वादिष्ट बनती है। तो आप इसका सेवन कर अपने शरीर में विटामीन डी की कमी थोड़ी बहुत पूरी कर सकते हैं। और अब बात करते हैं दही की, तो हम आपको बता दें कि दही विटामिन डी और कैल्शियम का एक अच्छा स्त्रोत है। यह शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करता हो है और साथ ही पाचन शक्ति को भी मज़बूत करता है। और अगर आप नॉन–वेजिटेरियन हैं तो आप मछली को खाया करें, मछली में विटामिन डी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। और ओट्स में भी विटामिन और फाइबर दोनों अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। और ओट्स भी विटामिन डी का एक अच्छा स्त्रोत है।

यह भी पढ़ें  शादी की तो नौकरी से निकाल दिया। 60 लाख के मुआवजे के साथ सुप्रीम कोर्ट ने दिया इंसाफ!।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top