गदर 2 के बाद अब एक बार फिर मचने वाला है गदर। सनी देओल एक बार फिर आ रहें हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म लेकर। “लाहौर 1947 ” में नज़र आएंगे सनी देओल।

तो जैसा कि आप जानते हैं, सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बेहद ही गदर मचाया था। इस फिल्म ने जनता के दिलों पर अपनी एक अलग ही पहचान छोड़ी है। गदर 2 की बेहतरीन सक्सेस के बाद अब मेकर्स एक और बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्म परदे पर लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल आमिर खान और राजकुमार संतोषी एक साथ काम करते नज़र आएंगे।

“ लाहौर 1947 ” को सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स इसमें बहुत से इंटरेस्टिंग फैक्टर्स डाल रहे हैं। इस फिल्म हो राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं। राजकुमार संतोषी फिल्म जगत के जाने माने एक चेहरे हैं। इन्हें भारत के सबसे बेहतरीन फिल्ममेकरों में गिना जाता है। इन्होंने बहुत सी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।

“लाहौर 1947” में कैमरामैन/डीओपी के रूप में संतोष सिवन हैं। संतोष सिवन इस वक्त भारत के सबसे बड़े कैमरामैन हैं। राजकुमार संतोषी ने कहा है, उनके पास इस फिल्म को और ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए संतोष सिवन हैं। संतोष सिवन के काम की हर जगह तारीफ होती है।

इस फिल्म में सबसे ज़्यादा खास बात यह है कि इसमें राजकुमार संतोषी, सनी देओल , और आमिर खान की तिकड़ी साथ काम करते हुए नज़र आयेगी। जनता के दिलों में यह सुन कर इस फिल्म को देखने का और उत्साह बढ़ गया है। गदर 2 की तरह यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर होने वाली है। राजकुमार संतोषी ने कहा है कि “लाहौर 1947” उनके लिए बेहत ही अहम है और इसके साथ उनके बहुत से इमोशंस जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा में इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए एक से एक अच्छे फैक्टर्स डालने की कोशिश करूंगा ।

यह भी पढ़ें  एल्विश यादव - जाने माने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर ने सरे आम एक शख्स को मारा थप्पड़। रेस्टुरेंट में मचा हड़कंप।

राजकुमार संतोषी ने कहा इससे पहले भी वह एक बार आमिर खान के साथ “अंदाज़ अपना अपना” में काम कर चुके हैं। और एक बार फिर वह आमिर खान के साथ काम करने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top