जाह्नवी कपूर और वरुण धवन ‘बवाल’ के बाद फिर एक बार मचाएंगे फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में धमाल। वही आलिया के फैन्स है नाराज, वह देखना चाहते थे इस फिल्म आलिया भट्ट को वरुण के साथ

बॉलीवुड के अभिनेता वरुण धवन एक बार फिर अपनी एक नई फिल्म के साथ नजर आने वाले हैं दरअसल सन् 2023 में आई फिल्म ‘बवाल’ में वरुण धवन और उनके लीड रोल में जाह्नवी कपूर थी। दोनों ने फिल्म ‘बवाल’ में काफी बवाल मचाया था। अब एक बार फिर दोनों फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन से बनु और इसके निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर शशांक खेतान हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है करण जौहर ने इसका दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है और फिल्म के रिलीज होने की डेट का अनाउंसमेंट भी किया है। दर्शकों के इसके रिलीज होने का काफी है इंतजार और वहीं आलिया भट्ट के फैंस हुए निराश।

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का दमदार टीजर रिलीज होते ही दर्शकों ने टीजर को काफी पसंद किया है। वहीं आलिया भट्ट के हाई फैंस ने अपनी निराशा दिखाते हुए वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट को होने की डिमांड की है। टीजर रिलीज होते हुए दर्शकों ने काफी कमेंट्स भी किए हुए हैं और आलिया भट्ट के कुछ हाई फैंस को जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी पसंद नहीं आई तो उन्होंने अपने व्यूज सामने रखते हुए कहा कि वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट को होना चाहिए था। वह इस फिल्म में वरुण धवन के साथ सही फिट होती।

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के टीज़र रिलीज होते ही कुछ इस तरह से रहे फैंस के कमेंट्स

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज होने के बाद दर्शकों ने काफ़ी कमेंट किये। एक ने कमेंट करते हुए लिखा— ‘ इसको दुल्हनिया 3 मूवी होना चाहिए था।’ इस कमेंट का कारण है कि क्योंकि यह फिल्म वरुण धवन की स्टारर फ्रेंचाइजी ‘दुल्हनिया’ की तीसरी कड़ी है जिसमें आलिया भट्ट की जगह जाह्नवी कपूर को लिया गया है। वही दूसरा कमेंट करते हुए लिखता है— ‘ यह मूवी एक्सेप्ट नहीं की जाएगी। इसमें आलिया भट्ट कहां है?’ लोगों ने कहा कि वह इस मूवी में वरुण धवन को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं लेकिन तब और ज्यादा एक्साइटेड होते जब इस मूवी में वारिआ ( वरुण और आलिया) होते दर्शक इस मूवी में आलिया भट्ट को देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें  जब एक ही कहानी पर तीन बार फिल्म बनाई गई हो तो कैसे हुई पैसों की बारिश ? आइए जानते हैं एक ही कहानी को अलग - अलग तरह से प्रस्तुत करके डायरेक्टर ने किया अपनी फिल्मों को हिट ?

‘बवाल’ के बाद एक बार फिर साथ में नजर आएंगे वरुण धवन और जाह्नवी कपूर

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की साथ में यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वह सन् 2023 में आई निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’ में साथ में नजर आए थे। ‘बवाल’ मूवी में दोनों वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इनकी जोड़ी ने फिल्म ‘बवाल’ में बवाल मचा दिया था अब इस फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में इनका धमाल देखने के लिए क्या आप तैयार हैं?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top