बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की जिसमें फैंस को तस्वीर में दिखा अभिनेत्री का बेबी बंम, फैन्स को कपल के अनाउंसमेंट करने का बेसब्री से है इंतजार:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह काफी लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट किया। जिसके चलते दोनों ने 14 नवंबर 2018 को शादी कर ली थी इन्होंने अपनी शादी इटली में करी थी। दोनों की शादी को 6 साल हो चुके हैं और यह बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक हैं। एक इवेंट में नजर आई दीपिका पादुकोण ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें उनका यह देसी लुक दर्शकों को बहुत पसंद आया और इन तस्वीरों से कुछ दर्शकों ने यह अंदाजा लगाया कि वह प्रेग्नेंट हैं।

दीपिका पादुकोण द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों से उनके फैंस यह अंदाजा लगाते हुए कह रहे हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पैरेंट बनने जा रहे हैं फैंस का कहना है कि उनके द्वारा साझा की गई तस्वीरों में दीपिका का बेबी बंप नजर आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी इस बात को लेकर कपल ने कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन अगर यह बात सच है तो फैंस उनके अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं फैंस यह खबर सुनकर काफी खुश होंगे।

वहीं द वीक की रिपोर्ट के अनुसार यह कहा जा रहा है कि कपल मानसून में दे सकते हैं अपने बेबी को जन्म। दीपिका पादुकोण पिछले महीने ही रिलीज हुई 25 जनवरी 2024 को फाइटर फिल्म में नजर आई थी। इसमें लीड रोल में ऋतिक रोशन थे और अनिल कपूर भी इस फिल्म में थे हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाई। इसके अलावा दीपिका पादुकोण भारत की सबसे मेगा बजट वाली फिल्म के लिए लाइमलाइट में बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें  आलिया भट्ट, करीना कपूर से श्रिया सरन को मिला बॉलीवुड में कमबैक करने का हौसला बदली लोगों सोच:

दीपिका पादुकोण आने वाली नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, प्रभास भी नजर आएंगे। फिल्म तकरीबन 600 करोड रुपए के बजट से बन रही है जो की दुनिया की सबसे मेगा बजट वाली फिल्म होगी।

इसके अलावा दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ जो 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इनके साथ करीना कपूर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ आदि बॉलीवुड के शानदार कलाकार भी दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए दीपिका का रोल दिखाई दे चुका है। उनके जबरदस्त लुक को देखकर फैन्स ने किया बहुत खुश हुए।

इसी के साथ जहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ में ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे वहीं रणवीर सिंह अपनी दूसरी आने वाली दूसरी फिल्म ‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे ‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी उनके साथ लीड रोल में होगी और यह दोनों की साथ में पहली फिल्म होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top