शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ के फेम हर्षद चोपड़ा जल्द ही नजर आने वाले हैं एक रियलिटी शो में, हर्षद चोपड़ा सीरियल्स में एक्टिंग के बाद अब शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14 में खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे

स्टार प्लस का शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में हर्षद चोपड़ा ने बहुत ही बेहतरीन रोल किया था। शो के साथ-साथ हर्षद चोपड़ा को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं अब यह शो के बाद अपना कदम रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में रखने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में वह खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे अभी तक तो आपने इनको ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है ‘ में इन्हे बतौर एक एक्टर के तौर पर देखा होगा लेकिन अब आप रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलते हुए देखेंगे।

जैसा कि आप सभी जानते हैं बिग बॉस 17 के बाद रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी जो की कलर्स टीवी परी प्रकाशित होता है काफी जोरों शोरों से लाइमलाइट में बना हुआ है। रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 में कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं इस शो को बहुत शानदार बनाने के लिए मेकर्स कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। यह शो शुरू होने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है इस शो में पार्टिसिपेट करने वाले कंटेस्टेंट के नाम भी अनाउंस हो चुके हैं। वहीं हाल ही में एक और कंटेस्टेंट का नाम अनाउंस हुआ जो की स्टार प्लस के शो यह रिश्ता क्या कहलाता है के फेम हर्षद चोपड़ा हैं।

बिग बॉस 17 का विनर साथ ही कुछ कंटेस्टेंट भी कर सकते हैं शो खतरों के खिलाड़ी में पार्टिसिपेट

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर मीडिया के सामने कई ऐसी खबरें आ रही हैं और कहा जा रहा है बिग बॉस 17 के कई ऐसे कंटेस्टेंट खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनेंगे। आपको हम कई ऐसे कंटेस्टेंट के नाम बता रहे हैं जो इस शो का हिस्सा बन सकते हैं जैसे की मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे ,ईशा मालविया, समर्थ जुरेल, विक्की जैन हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL): आ गई है बेरोजगारों के लिए खुशखबरी!! BEL सरकारी नौकरी के आवेदन शुरू, 7 मार्च 2024 तक कर सकते हैं आवेदन।

वहीं इस शो में झलक दिखला जा डांस शो के भी कुछ कंटेस्टेंट भी शामिल हो सकते हैं जैसे शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया और अद्रिजा सिन्हा हिस्सा बन सकते हैं लेकिन अभी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया गया है। लेकिन इन कंटेस्टेंट के शो खतरों खिलाड़ी में पार्टिसिपेट करने की संभावना जताई जा रही है।

हर्षद चोपड़ा टीवी सीरियल्स के बाद नजर आएंगे खतरों के खिलाड में यह होगा इनका पहला रियलिटी शो

हर्षद चोपड़ा जो की बहुत ही अच्छे एक्टर हैं और उनके स्टाइल, अदाओं के उनकी एक्टिंग के काफी फैंस दीवाने हैं उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है जैसे — ‘तेरे लिए’, ‘ सिलसिला बदलते रिश्तों का’, ‘बेपनाह’, ‘हमसफर’ आदी शामिल हैं। स्टार प्लस के शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में हर्षद चोपड़ा ने अभिमन्यु का रोल किया था। इस शो में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर की केमिस्ट्री भी लोगों को बहुत अच्छी लगी है। इस सीरियल के बाद उन्हे खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के लिए अप्रोच किया गया है। वैसे तो कभी भी वह रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन फैंस उन्हे खतरों के खिलाड़ी शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और फैंस इस शो का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top