अबू धाबी के प्रिंस बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी। जेफ बेजोस और वॉरेन बफे को भी छोड़ा पीछे।

अबू धाबी के प्रिंस ‘शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ’ ने दुनिया के सारे अमीरों को पीछे छोड़ दिया है। अब शेख खालिद बन गए हैं दुनिया के सबसे अमीर आदमी।

शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को 2023 में अबू धाबी के नए प्रिंस के पद पर मुनतखिब किया था। यह UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के सबसे बड़े बेटे हैं। 29 मार्च 2023 में शेख खालिद की ताजपोशी की गई थी। अब यह अबू धाबी के क्राउन प्रिंस हैं। ऐसे में इतने कम वक्त में दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनना आसान नहीं है लेकिन शेख खालिद ने यह करके दिखाया है।

तो दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं, दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की बात आता है तो हमारे दिमाग में सीधा एलन मस्क, बिलगेड्स का नाम आता है। इन्होंने दुनिया का सबसे अमीर आदमी का खिताब पाने के लिए बेहत मेहनत की है। और यही बात अगर इंडिया में की जाए तो हमारे दिमाग में अडानी, अंबानी आते हैं। लेकिन असल में यह इतने अमीर नहीं हैं जितने आज अबू धाबी के प्रिंस शेख खालिद हैं।

अब बात करते हैं शेख खालिद की पूरी संपत्ति की जिसे देख कर आप हैरान हो जाएंगे।

तो दोस्तों, शेख खालिद की पूरी संपत्ति 305 बिलियन डॉलर (25,38,667 करोड़ रुपए) की है। इन्होंने अपनी इस दौलत के आगे amazon के मालिक जेफ बेजोस को भी पीछे छोड़ दिया है। और वॉरेन बफे, जो दुनिया के टॉप इन्वेस्टर हैं, उन्होंने भी शेख खालिद ने पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें  एक ऐसे कपल की लव स्टोरी जिनकी शादी को 36 साल हो गए लेकिन अभी है वह साथ, जिनको नहीं हुआ था कभी पहली नजर में प्यार

तो हम आपको बता दें कि शेख खालिद UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद के सबसे बड़े बेटे हैं। शेख खालिद के 18 भाई और 11 बहनें हैं। शेख खालिद के 9 बच्चे हैं। यह क़सर–अल वतन राष्ट्रपति भवन में रहते हैं। जो लगभग 94 एकड़ में फैला हुआ है। और इसे 350,000 क्रिस्टल से सजाया गया है। यह परिवार आज दुनिया का सबसे बड़ा अमीर परिवारों में जाना जाता है। इनके पास लगभग 6 प्रतिशत तेल के भंडार हैं। और मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब और कई जानी मानी कंपनियों में भी पार्टनरशिप है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top