पिता कमलनाथ से भी ज़्यादा है बेटे नकुलनाथ की संपत्ति! कांग्रेस के सांसद की BJP में जाने की है संभावना।

नकुलनाथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे हैं। नकुलनाथ सांसद होने के साथ साथ एक उद्योगपति भी हैं। उन्होंने अमेरिका के बे स्टेट कॉलेज, बोस्टन मैसाचुसेट्स से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। हम आपको बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार, नकुलनाथ इस वक्त 660 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि किसी भी नेता को इतनी संपत्ति रखने की अनुमति नहीं होती है। लेकिन हर नेता के पास शायद इतनी या इससे कम या इससे ज़्यादा की संपत्ति होती तो है लेकिन वे लोग ज़ाहिर नहीं करते हैं जिसकी वजह से आए दिन नेताओं के घर पर रेड पड़ती रहती है। लेकिन नकुलनाथ एक ऐसे नेता हैं जिनकी संपत्ति छुपी नहीं है।

उद्योगपति नकुलनाथ एक एक्सीडेंटल नेता हैं। उनके पिता कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुखमंत्रीय बने तो मोदी लहर में उनका गढ़ (छिंदवाड़ा लोकसभा सीट) बचाने के लिए नकुलनाथ राजनीति में आए। 2019 के लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ पहली बात छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने के लिए खड़े हुए थे। और 37 हज़ार सीट से जीतकर सांसद बने। और हम आपको बता दें कि नकुलनाथ वर्तमान में मध्यप्रदेश के इकलौते कांग्रेस सांसद हैं। और नकुलनाथ एक नेता होने के साथ साथ एक उद्योगपति भी हैं। यही वजह है की नकुलनाथ के पास अपने पिता से भी ज़्यादा की संपत्ति है। आज के समय में इतनी संपत्ति होना कोई बड़ी या हैरान करने वाली बात नहीं होती है लेकिन एक नेता के पास अगर इतनी संपत्ति हो तो विषय चर्चा का ही होता है।

यह भी पढ़ें  2024 लोकसभा चुनाव से पहले एक और नई परियोजना का हुआ उद्घाटन। ओडिशा में बनने जा रहा है 28 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)

चूंकि नकुलनाथ एक उद्योगपति भी हैं तो इसलिए उनके पास 660 करोड़ की संपत्ति है और यही वजह है कि और नेताओं की तरह उनकी कोई संपत्ति छुपी नहीं है। शेयर और बॉन्ड समेत नकुलनाथ के कई कंपनियों में शेयर भी हैं। नकुल ने शेयर बाज़ार में 6 करोड़ रूपए का निवेश किया है। और यह रकम रिलायंस कंपनी समेत और भी कई कंपनियों में लगाई गई है। और एक बात और बता दें आपको कि नकुलनाथ ने इसके अलावा भी आरबीआई (RBI) की स्क्रीम सोवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में 10 लाख रुपए का निवेश किया है। यही वजह है दोस्तों कि नकुलनाथ की networth यानि कुल संपत्ति का चर्चा पूरे भारत देश में हो रहा है।

और सिर्फ यही नहीं नकुलनाथ के पैसे विदेशी बैंकों में भी जमा हैं। नकुलनाथ और उनकी पत्नी प्रिया नाथ के नाम पर करीब 11 बैंक अकाउंट हैं। और इन सारे अकाउंट्स में लगभग 8.60 करोड़ से भी ज़्यादा पैसा जमा है। और सबसे ज़्यादा पैसा 8.30 करोड़ दुबई की बैंक में जमा है। संपत्ति की तुलना में नकुलनाथ पर करीब 88 लाख रुपए का मामूली कर्ज है। आइए अब बात करते हैं नकुलनाथ और कमलनाथ के सियासी मामलों की।

रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में जाने की संभावना है। कमलनाथ के भाजपा में जाने के अटकलों ने मध्यप्रदेश की राजनीति का सियासी पारा एक बार फिर से बढ़ा दिया है। खबर ये आ रही है कि कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा (BJP) में जा सकते हैं। चर्चा यह हो रही है कि दोनों नेता, कमलनाथ और नकुलनाथ आज शाम दिल्ली में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब देखना यह है कि यह खबर कितनी सही है और क्या सच में ऐसा होने वाला है। अगर ऐसा होता है तो इससे कांग्रेस को एक और नया झटका लगने वाला है। और देखना ये है कि 2024 लोकसभा चुनाव आते आते और कितने पैसे पलटेंगे और क्या अंजाम होने वाला है इन पार्टियों का।

यह भी पढ़ें  AI (artificial intelligence) की मदद से मारी इमरान खान ने बाज़ी, क्या इमरान खान फिर से बनेंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top