2024 लोकसभा चुनाव से पहले एक और नई परियोजना का हुआ उद्घाटन। ओडिशा में बनने जा रहा है 28 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)

तो दोस्तों 2024 के लोकसभा चुनाव जैसे जैसे पास आ रहे हैं वैसे ही हर रोज़ कुछ नया सुनने को मिलता रहता है। रिपोर्ट के अनुसार अब एक और खबर सामने आई है जिसको जानने के बाद उस राज्य की तो मानो जैसे बल्ले बल्ले ही हो गई होगी। 15 फरवरी, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक नई परियोजना का उद्घाटन किया है। नितिन गडकरी ने ओडिशा में 6,600 करोड़ रुपए की लागत वाली 28 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा अपनी इन परियोजनाओं की शुरुआत की। दरअसल किसी कारण से नितिन गडकरी का अंतिम समय में ओडिशा दौरा रद्द हो गया था। जिसकी वजह से उन्होंने अपनी परियोजनाओं का ऐलान एक वीडियो कांफ्रेंसिंग में कर दिया। तो दोस्तों ये तो हम जानते हैं कि भारत में कई नेशनल हाईवे पर काम किया जा रहा है जिसमें अब ओडिशा का भी ये राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रोजेक्ट शामिल हो गया है। अब हम आपको बताते हैं की नितिन गडकरी ने किन किन परियोजना का उद्घाटन किया।

नितिन गडकरी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया है , उनमें राष्ट्रीय राजमार्ग–16 के चंडीखोल से भद्रक खंड के अधीन 6–लेन का काम और राष्ट्रीय राजमार्ग –49 बहारगोड़ा –सिंघरा खंड के तहत 4–लेन का काम भी इसमें शामिल है। ये जो परियोजना है, इससे हमारी यात्रा का समय तो कम होगा ही और साथ ही ईंधन की भी बचत होगी। और इसके अलावा पूर्वी तट पर पत्तनों यानी बंदरगाह तक संपर्क सुगम होगा, जिससे औधोगिक गतिविधियां बढ़ेंगी। हम आपको बता दें कि इस योजना में करीब कुल लागत 2,035 करोड़ रुपए आने का अनुमान है। और उन्होंने इसके अलावा ओडिशा को विकास की नई गति देने के उद्देश्य में से 26 महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें  JCB का असली नाम क्या है? आखिर यह पीले रंग की ही क्यों होती है, क्या है इसके रंग की वजह ?

रिपोर्ट के अनुसार, नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कहा है कि ओडिशा में 2014 के बाद से राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। और इस अवधि के दौरान राज्य में राष्ट्रीय राजमारोगों की लंबाई कुल 4,639 किलोमीटर से बढ़ कर 5,753 किलोमीटर हो गई है। बातचीत के दौरान नितिन गडकरी ने ये भी कहा है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने ओडिशा में राजमार्ग के विकास के लिए करीब करीब 1.50 लाख रुपए आवंटित किए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top