दिल्ली में किसानों का आज ‘भारत बंद’। नहीं दिखेगा अब दिल्ली में किसानों के ‘भारत बंद’ का असर।

भारत बंद प्रदर्शन में पंजाब के किसानों के साथ दिखेंगे भारत के सारे किसान। जिसके चलते पंजाब से लेकर हरियाणा तक, दिल्ली से लेकर यूपी तक हाईअलर्ट जारी हो गया है। और रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार और किसानों संगठनों के बीच गुरुवार शाम को तीसरे दौर की बातचीत भी फेल हो गई। किसानों की समस्या को तो हम सारे ही देश वासी जानते हैं और ये भी जानते हैं कि किसान अपने हक के लिए कब से लड़ रहे हैं। लेकिन अभी तक केंद्र सरकार और किसान संगठन के बीच कोई फैसला नहीं हो पाया है। और इसके ही चलते अब किसान एक बार फिर अपना प्रदर्शन करने जा रहे हैं। जिसकी वजह से भारत के कुछ राज्यों में हाईअलर्ट जारी हो गया है।

एक तरफ पंजाब के किसान हैं जो दिल्ली कूच के लिए पंजाब–हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस और मिलिट्री फोर्स के जवानों से लड़ रहे हैं। और दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा 16 फरवरी शुक्रवार को भारत बंद करने जा रहा है। इस भारत बंद मोर्चे में पंजाब के किसानों के साथ देश के सभी किसान जुड़ेंगे। जिसकी वजह से पंजाब से लेकर हरियाणा तक और दिल्ली से लेकर यूपी तक हाईअलर्ट जारी हो गया है। पुलिस फोर्स की तरफ से दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर दिया गया है। वहीं, किसान संगठन से भी कहा गया है की शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन करें। अब बात करते हैं की भरत बंद प्रदर्शन में क्या क्या बंद रहेगा।

रिपोर्ट के अनुसार 13 फरवरी को पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया था। और इन 3 दिन से पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने पंजाब हरियाणा बॉर्डर से किसानों को एक कदम भी आगे नहीं बड़ने दिया। लेकिन अब वो तारीख आ गई यानी 16 फरवरी आ गई जिसमें सिर्फ पंजाब के किसान ही नहीं बल्कि भारत के सारे किसान मिलकर यह प्रदर्शन करेंगे। अब वो दिन आ गया जिसमें एक बार फिर पूरा किसान संगठन अपनी मांगों के लिए सरकार के खिलाफ खड़ा होगा। किसानों के भारत बंद का आह्वान ऐसे वक्त में किया गया है, जब पंजाब के मार्च कर रहे किसानों को दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर अंबाला के पास हरियाणा–पंजाब की अलग अलग सीमाओं पर रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें  असदुद्दीन ओवैसी ने नीतीश कुमार की गिरगिट से तुलना करते हुए कसा उन पर तंज।

हरियाणा पुलिस और सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को इधर उधर बिखेरने की कोशिश करने के लिए उन पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। और दिल्ली पुलिस ने भी अपनी सीमाओं पर अच्छे से घेराबंदी कर दी है। दिल्ली पुलिस ने कहा वे प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ कर अपनी राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल नहीं होने देंगे। दिल्ली पुलिस ने जगह जगह पर बेरीकेडिंग की है और पारी दिल्ली एक छावनी में तब्दील नज़र आ रही है। ऐसा पहली बार नहीं है कि दिल्ली छावनी में तब्दील हुई है। किसानों का प्रदर्शन काफी साल से चला आ रहा है। जब से कानून निकला है तभी से किसानों ने सुकून की सांस नहीं ली है। और ना ही बातचीत से उनका मसला सुलझ पा रहा है। अब देखते हैं कि किसानों के इस नए प्रदर्शन ‘भारत बंद’ से सरकार पर क्या असर पड़ता है। और क्या किसानों का ये प्रदर्शन कोई काम आएगा भी या नहीं।

दरअसल दोस्तों, संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी एक सी सोच रखने वाले किसान संगठनों से एकजुट होने और इस प्रदर्शन ‘भारत बंद’ में साथ जुड़ने का आग्रह किया है। यह प्रदर्शन सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। सूत्रों के अनुसार 16 फरवरी यानी आज किसान यूनियनों की राष्ट्रव्यापी भारत बंद के कारण परिवहन, कृषि गतिविधियां, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण कार्य, निजी कार्यालय , गांव की दुकानों व ग्रामीण औधोगिक और सेवा छेत्र के संस्थान बंद रहने की उम्मीद है। हम आपको बता दें कि किसानों के इस प्रदर्शन ‘भारत बंद’ में कोई भी सरकारी दफ्तर, स्कूल, और बैंक बंद नहीं रहेंगे।

यह भी पढ़ें  केंद्र सरकार के प्रस्तावों को ठुकराया किसान संगठन ने। दिल्ली चलो प्रोटेस्ट हुआ फिर शुरू।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top